बागबाहरा @ मनीष सरवैया। कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार एवं संसदीय सचिव व विधायक द्वारकाधीश यादव के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत खैरटकला के पूर्व सरपंच दिनेश चंद्राकर ने संसदीय सचिव कार्यालय बागबाहरा पहुंचकर विधायक द्वारकाधीश यादव के समक्ष कांग्रेस प्रवेश की घोषणा किया ।जिसे विधायक यादव जी ने कांग्रेस का टोपी और गमछा पहना कर सम्मानित किया और कहा कि कांग्रेस का सिद्धांत सभी वर्गों को लेकर चलने एवं जनसेवा करने की है । कांग्रेस के रीति, नीति सिद्धांत पर चलकर पार्टी को मजबूत करने विश्वास व्यक्त किया ।
उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष रवि निषाद, जिला कांग्रेस महामंत्री फूलसिंह ध्रुव, खल्लारी जोन प्रभारी देवनाथ साहु , एल्डरमेन नवनीत सलूजा, वरिष्ठ कांग्रेसी शमीम खान, मंडी डायरेक्टर हरिशंकर यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष बड़ा खान , मुनगासेर सोसायटी अध्यक्ष राजू चंद्राकर आदि कांग्रेसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।



