0 बैस कुर्मी समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए विधायक श्री चंद्राकर
कुरुद @ रवि देवांगन । ग्राम तुता (माना) में बैस कुर्मी समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम एवं वार्षिक अधिवेशन में स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बिना महिलाओं के समाज का विकास नहीं हो सकता, जिस समाज में महिलाएं नहीं वह समाज पिछड़ा माना जाता है, जबकि आधी आबादी महिलाओं की है, जो घर के चारदीवारी के अंदर है। उसे समाज के प्रगति के लिए बाहर निकलना होगा ।
समाज में रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर कार्य की जरुरत
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि कुर्मी समाज खेती पर निर्भर है अधिकांशतः किसान है, जबकि आज केवल खेती से समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो सकती। अतः व्यापार, व्यवसाय, कौशल उन्नयन तथा छात्रों को आई टी, आई आई टी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने में प्रोत्साहित करना चाहिए। समाज में रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर कार्य की जरुरत है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बैस समाज के अध्यक्ष जवाहर बैस, उपाध्यक्ष गुलजारी बैस, सचिव धर्मेंद्र बैस, सहसचिव रामकृष्ण बैस, नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्रपाल बैस, उपाध्यक्ष भानुप्रताप बैस, सचिव प्रभात बैस, सहसचिव रामकुमार बैस, कोषाध्यक्ष देवनंदन बैस, सरंक्षक कृष्णकुमार बैस, महिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष सरिता बैस, सचिव दुर्गा बैस, सहसचिव ईश्वरी बैस, संतोष बैस, मिथलेश बैस, नेमी बैस, शिव बैस, भरत बैस, थाने बैस, वीरेंद्र बैस, खेलन बैस, राजकुमार बैस, इंद्रकुमार बैस, प्रेमलाल बैस, मुकेश बैस, जीवनलाल बैस, थानेश्वर बैस, चंद्रकुमार बैस, गोविंद बैस, कुमार बैस, हीराराम बैस, सुनील बैस, कन्हैयालाल बैस, देवनाथ बैस, सम्पत बैस, एस कुमार बैस, नंदकिशोर बैस, तीजेंद्र बैस, मोहित बैस, राज बैस, गुड्डा बैस उपस्थित थे।




