कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम देवपुर में 4-5 मार्च को

SHARE:

धमतरी। लक्ष्य (हर कदम खुशियों की ओर) उद्देश्य को लेकर के संत कबीर सेवा संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में दो दिवसीय कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम देवपुर में 4 एवं 5 मार्च को आयोजित किया गया है उक्त कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य संत श्री धर्मेंद्र साहेब जी प्रयागराज उत्तर प्रदेश से पधारेंगे। साथ ही सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ संगठन से संत गुरुजनों का आगमन होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संयोजक एवं संरक्षक संत श्री रविकर साहेब जी ने मीटिंग लेकर सभी विभागों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम का जायजा लिया । कार्यक्रम कबीर विचार गोष्ठी, युवोदय परिचर्चा, जीवन प्रबंधन, एकाग्रता, ध्यान एवं योग, नशा निषेध, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर, के माध्यम से मानव जीवन के लक्ष्य से लोगों को परिचित कराने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा का भी व्यवस्था किया गया है। श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपील किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment