धमतरी ने किया राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

धमतरी। छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में धमतरी की टीम ने हिस्सा लिया,धमतरी के ग्राम पूरी के कुछ खिलाडियों ने पिछले दिनों रग्बी के खेल का अभ्यास शुरू किया था,जिसमें ग्राम पुरी और आसपास के गांवों के खिलाड़ी सम्मिलित है,इन खिलाड़ियों को लेकर तीन टीमें बनाई गई,सीनियर,जूनियर और जूनियर गर्ल्स।इन तीनों टीमों ने 17 मई को रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित 6वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में धमतरी का प्रतिनिधित्व किया।
इस प्रतियोगिता में कुछ 18 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था,जिसमें सीनियर और जूनियर केटेगरी में महिला और पुरुष दोनों प्रकार की टीमें सम्मिलित हुई थी,इस प्रतियोगिता का फार्मेट नॉकआउट था,जिसमें धमतरी की जूनियर महिला टीम जो अभी अभी गठित की गई है अपना पहला मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई,वहीं जूनियर पुरुष टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल लेने से चूक गए,सीनियर पुरुष टीम ने अपने अनुभव और शानदार खेल की बदौलत प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन प्रतियोगिता जीतने से एक कदम पीछे रह गई और दूसरा स्थान प्राप्त किया।ज्ञात हो कि इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले युवा नेता आनंद पवार से मिलकर अपने खेल के विषय मे चर्चा की थी और बताया था कि उनके पास प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक पोशाक की व्यवस्था नही है,इस पर युवा नेता आनंद पवार ने तत्काल सभी टीमों के लिए जर्सी की व्यवस्था कर उन्हें प्रदान किया था।

Join us on:

Leave a Comment