छत्तीसगढ़ में पाए गए कोरोना के 16 नए मरीज

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 16 नए मरीज सामने आए है । जबकि 25 मरीज स्वस्थ हो गए है।

प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 2, राजनांदगांव से 1, रायपुर से 2, बलौदाबाजार से 5, बिलासपुर से 1, जांजगीर -चांपा से 1, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही से 1, जशपुर से 1 और कांकेर से 2 शामिल है।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 583 हो गई है। जिसमें से 131 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 264 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14188 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Join us on:

Leave a Comment