शराब बिक्री करते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। ग्राम हसदा हाई स्कूल के शराब बिक्री करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 पौव्वा देशी मशाला शराब जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला के मगरलोड ब्लॉक के करेली चौकी अंतर्गत ग्राम हसदा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना आ रही थी। करेली चौकी के प्रभारी चंद्रकांत साहू द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम हसदा हाईस्कूल के सामने एक आरोपी को शराब बिक्री करते पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अंगद राम गायकवाड निवासी ग्राम हसदा नंबर 01 के पास से 32 पौव्वा देशी मशाला शराब जब्त किया। करेली चौकी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Join us on:

Leave a Comment