धमतरी। छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में 65.3 प्रतिशत , कुरुद विधानसभा क्षेत्र में 66.4 प्रतिशत और धमतरी विधानसभा क्षेत्र में 64.3 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।