व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है भाजपा में : नागेंद्र शुक्ला

लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी अंतर से जीत दिलानी है : मोहन नाहटा

प्रदीप साहू @ नगरी। भाजपा कार्यलय नगरी में नवप्रवेशियों नेस्थानीय नेताओं से सौजन्य भेंट की . साथ प्रत्येक व्यक्ति एक बेहतर जीवन जीना चाहता है, बेहतर जीवन जीने के लिये व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक, वैचारिक सहित बहुत सी विधाओ में परिपूर्ण होना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी इस देश की अकेली ऐसी संघटन है, जिसके छांव तले प्रत्येक व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सम्भव होता है। उक्त विचार सिहावा विधानसभा क्षेत्र के सयोंजक और नगरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री नागेंद्र शुक्ला ने 14 मार्च को भाजपा कार्यलय नगरी में सर्व वर्ग हिताय ग्रुप नगरी के पदाधिकारियों एवम सदस्यों को संबोधित करते हुए कही।
ज्ञात हो कि सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के 130 सदस्यों ने 11 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया था। भाजपा प्रवेश उपरांत ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्य गुरुवार को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन लेने को भाजपा कार्यलय नगरी पहुंचे थे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री मोहन नाहटा ने अपने सम्बोधन में भाजपा की नीतियों सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास पर विस्तार से जानकारी देते हुए, ग्रुप के सदस्यों से आग्रह किया कि वे सभी लोकसभा चुनाव में जी जान लगाकर कार्य करें और पार्टी को बहुत बड़े अंतर से जीत दिलाने के लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग करें।
सौजन्य भेंट के इस अवसर पर सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के सयोंजक एवं संघठन प्रमुख गोपी कश्यप, अध्यक्ष सुरेश नेताम, उपाध्यक्ष चन्द्रकुमार मरकाम, सम्माननीय सदस्यगण घनश्याम नेताम, जालम पटेल, शम्भू टेकाम, गोविंद मरकाम, गोलु मंडावी, ज्योति उइके, कलेन्द्री मंडावी, तनुज ध्रुव उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Notifications