धमतरी। नगरी में एक व्यक्ति की मौत के मामले में नगरी पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक आदतन शराब सेवन का आदी था। आरोपी पत्नी ने ही पैरदान से गला दबाकर पति की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा प्रदीप निर्मलकर अपने घर के छत से गिरा पड़ा था और उसके मस्तक से खून निकल रहा था। जिस पर थाना नगरी में जांच में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया कि घटना दिनांक को अपने पति के शराब पीने के आदत से परेशान थी। छत से गिरने से पति का हल्की हल्की सांसे चल रही थी। बगल में पैर पोछने वाला कपड़ा था, जिसे गीला करके उसके चेहरे में लगे खून को पोछीं आंखों को बंद की, मुंह को हांथ से दबाई और पैर पोछने वाले कपड़े से गर्दन को दोनों हाथों व ताकत से दबा दी। जिससे गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपिया रामेश्वरी निर्मलकर को गिरफ्तार कर लित्य। आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।




