कुरुद। नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में आज भक्त भगवान के साथ फूलो से होली खेलेंगे, साथ ही इस उत्सव में नंगाड़े की थाप पर फाग गीत गाते हुए फूलों की होली के साथ उत्सव की खुशियां बिखेरी जाएंगी।
इस पावन धाम पर बसंत उत्सव मनाया जाता रहा है। जहां नगर के धर्म एवं कलाप्रेमी एकत्र होकर भगवान श्रीराम चन्द्रजी का आर्शीवाद लेकर उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर फाग गीत गाते हुए होली के उत्सव की खुशियां बिखेरते है। पूरे नगर में होली के बाद रँगपचमी पर मनाए जाने वाले इस उत्सव की एक अलग पहचान है। जिसका आनंद देखते ही बनता है। यह प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के साथ अवध के फूलों की होली का आनंद लेते है।




