कुरुद में मना अक्षय तृतीया का पर्व

कुरुद। कुरुद में शुक्रवार को धूमधाम से अक्षय तृतीया का पर्व मनाया गया। इस दिन घरों में बच्चों ने गुड्डे और गुढ़ियों का विवाह रचाया। शुक्रवार को घरों में वही स्वरूप दिखाई दिया, जिस तरह की रौनक शादी में दिखाई दिया।

इस दिन छोटे बच्चों में भारी उत्साह रहा। मड़वा, तिलक, माउर सौपना, टिकावन सभी कार्यक्रम छोटे बच्चों ने किया। पर्व को लेकर बच्चों में रौनकता देखी गई। गुड्डे और गुढ़ियों को थाल में लेकर बच्चे सभी से टिकावन लेने पहुंचे। इसके बाद बाजा और डीजे की धुन पर बिहाव गीतों पर बच्चे झूमते नजर आए।

Leave a Comment

Notifications