mahasamund : महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर बायपास रोड निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा। महासमुन्द शहर में अनेक नागरिकों नें सड़क हादसों में अपनी जान गवाई है और ये सिलसिला निरंतर जारी है। जिसको देखते हुए महासमुंद की प्रथम नागरिक होने के नाते इस गंभीर विषय से मंत्री गडकरी को अवगत कराया और कहा की बाईं पास रोड निर्माण महासमुंद के लिये बहुत ही जरूरी है ।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नें इस महत्वपूर्ण विषय को संज्ञान में लेते हुए कहा कि आप निश्चित रहे इस विषय पर हम सभी मिलकर काम करेंगे । वहीं राशि त्रिभुवन महिलांग के द्बारा नितिन गडकरी को महासमुंद आने का न्योता भी दिया । जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

Join us on:

Leave a Comment