धमतरी। ग्राम पोटियाडीह में शटर तोड़कर तीन दुकानों एवं कुकरेल में दो जगहों पर हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए सामान एवं प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस.के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। दरअसल पकड़े गए आरोपी दुकानों के शटर तोडकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोटियाडीह के नवीन काम्पलेक्स के दुकान नंबर 01,05 एवं 06 में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकानों के शटर का सेंटर लॉक काटकर दुकान अंदर प्रवेश कर हार्डवेयर सामग्री एवं डेलीनीड्स सामग्री एवं नगदी रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 217/24, 218/24, 2019/24 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों से पूछताछ किया गया, जिन्होने बताया कि 12.07.2024 के दरम्यानी रात्रि में रामकुमार ध्रुव अपचारी विधि से संघर्षरत बालक के मोटर सायकल में बैठकर ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के नवनिर्मित काम्पलेक्स के दुकान नंबर 01,05 एवं 06 में शटर के सेंटर लॉक तोडकर दुकान अंदर प्रवेश कर चोरी करना बताये तथा उसी क्रम में 05-06/07/2024 के दरम्यानी रात्रि में थाना केरेगांव क्षेत्रान्तर्गत के अपराध कमांक 47/2024, 48/2024 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस. के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम कुकरेल के थानू किराना दुकान एवं सांई गणेश मेडिकल स्टोर्स में भी चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी रामकुमार ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 02 अपचारी विधि से संघर्षरत् बालकों को बाल कल्याण समिति में पेश किया जा रहा है।



