धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के पांच मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कुरूद तहसील के ग्राम चटौद निवासी फनीश कुमार साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पिता भागवत साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। ग्राम सिरसिदा के नारद राम निषाद की मधुमक्खियों के काटने से इलाज के दौरान मृत्य होने पर उनकी पत्नी राजबाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह भखारा तहसील के ग्राम तर्रागांदी निवासी शिकुन निषाद की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी ललिता निषाद, मगरलोड तहसील के ग्राम कमईपुर की दयाबती मरकाम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पुत्र साहनूराम मरकाम और धमतरी तहसील के ग्राम रूद्री निवासी सौरभ साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता ठाकुरराम साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।