उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने मैदानी अमले और किसानों से किया अनुरोध
धमतरी। बीते दिनों से वॉट्स एप ग्रुप के माध्यम से फर्जी पीएम किसान-एपीके फाईल फॉरवर्ड हो रहा है। इसके मद्देनजर उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि इस फाईल पर क्लिक करने पर पीएम किसान-एपीके फाईल का लिंक वॉट्स एप के सभी ग्रुप में स्वतः ही फॉरवर्ड हो जाता है और मोबाईल एवं वॉट्स एप हैक हो जाता है। उप संचालक ने मैदानी अमले और किसानों से अनुरोध किया है कि वे वॉट्स एप में आए ऐसे किसी भी प्रकार के लिंक को क्लिक नहीं करें।