सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, नगदी 1100 रूपये, सट्टा पट्टी जब्त

SHARE:

धमतरी। सट्टा खेला रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी 1100 रूपये, सट्टा पट्टी और एक डॉट पेन जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रियम जैन द्वारा पुराना बस स्टैंड,पंजाबी गुरुद्वारा के सामने हार-जीत की दांव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रियम जैन सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप०क्र० 306/24 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) जुआ एक्ट कार्यवाही की गई। आरोपी के पास से 1100 रूपये नगद एवं एक सट्टा पट्टी, एक नग डॉट पेन को जब्त किया गया।

Join us on:

Leave a Comment