धमतरी। नशीली दवाई बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 238 कैप्सूल जब्त किया है।
जिसकी कीमत 2265.35 रूपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 2800 रूपये भी जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अटल बिहारी स्टेडियम के पीछे गेट अटल आवास के पास नशीली दवाई बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी सुनील सिंह राजपुत को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से NRX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO-PROXYVON PLUS 04 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 16-16 नग कैप्सूल भरा हुआ कुल 96 नग कैप्सुल एवं NRX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASCORE-VON PLUS कुल 18 पत्ता 17 पत्ता में 08-08 नग एवं 01 पत्ता में 06 नग कैप्सूल भरा हुआ कुल 142 नग कैप्सुल कुल जुमला कैप्सूल कुल 238 नग कैप्सूल (कुल वजन 91.63 ग्राम) कीमती 2265.35/- रूपये एवं आरोपी के कब्जे से बिक्री रकम 2800/- रूपये जब्त किया गया।



