छात्राओं ने डाक्टर पर लगाया आरोप,  छात्राओं के साथ की अश्लीलता, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

SHARE:

धमतरी। धमतरी आत्मानंद हाईस्कूल में छात्राओं ने डाक्टर पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि चेकअप के नाम पर डाक्टर ने छात्राओं के साथ अश्लीलता की है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु की टीम गई हुई थी, इसी दौरान छात्राओं के साथ डाक्टर कुलदीप आनंद ने अश्लीलता की है।

इस मामले को लेकर छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की, जिसके बाद प्राचार्य ने लिखित रूप से धमतरी के सीएमएचओ को पत्र भेजा है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए सीएमएचओ यूएल कौशिक ने तुरंत ही जांच के आदेश के दे दिये हैं। वहीं डॉक्टर कुलदीप आनंद को फिलहाल काम करने से रोक दिया गया है। सीएमएचओ ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी, और आज चिरायु के उक्त डाक्टर पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है,

Join us on:

Leave a Comment