जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी 27000 रुपये और ताश पत्ती जब्त

SHARE:

धमतरी। ताश खेल रहे 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 27000 रूपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) (छग) जुआ प्रति. अधि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अरौद खार महानदी के किनारे खेत में कुछ लोग जुआ ताश खेल रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जुआ खेलते आरोपी हेमन्त कुमार साहू, गोपीचंद चन्द्राकर,ढानेश्वर साहू,एवन महिलांगे,निलेश कुमार साहू, डेमन कोसरिया को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के पास से 8500 रूपये एवं फड़ से 18500 रूपये कुल 27000 रूपये और ताश पत्ती जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्र.237/24 धारा 3(2) (छ०ग०) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Join us on:

Leave a Comment