कुरुद। साहू समाज मौरीखुर्द परिक्षेत्र के अंतर्गत 10 गांव के 1100 साहू परिवारों को ग्राम मेडरका में पर्यावरण संवर्धन हेतु फलदार वृक्ष वितरण कर “एक पेड़ भाई-बहन के नाम वृक्षवंदन रक्षाबंधन” थीम पर संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि धरती हमारी मां है l वृक्षारोपण कर, हरियाली लाकर धरती मां का श्रृंगार करने का प्रयास साहू समाज द्वारा किया जा रहा है l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, उपाध्यक्ष तोरण साहू, महासचिव यशवंत साहू , कुरूद तहसील अध्यक्ष राधेश्याम साहू, मौरीखुर्द परिक्षेत्र अध्यक्ष पोषण साहू, ललित चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष कुंजूराम साहू, मोती साहू, हरिनारायण साहू, देवेंद्र साहू, सनद साहू, चुन्नू, टिकाऊ, कुलेश्वर, सूर्यकांत, नरेंद्र, उमेश, चैनसिंह, ललित, सत्यनारायण, मानसिंग, सियाराम सोमप्रकाश, लखनलाल, गौतम, श्यामाचरण, संजय साहू, जागेश्वर साहू, गोविंद साहू, ओशराम, किशोर साहू, तरुण साहू, राजकुमार, तीरथ साहू, ठाकुरराम, उत्तम साहू, मानिक साहू के साथ तहसील, परिक्षेत्र ग्रामीण के सभी पदाधिकारियोंएवं सामाजिकजनों का योगदान रहा l




