रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।
राज्यपाल से सांसद विजय बघेल ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से सांसद दुर्ग विजय बघेल ने सौजन्य मुलाकात की।




