भारत बंद : धमतरी जिले में मिला जुला रहा बंद

SHARE:

धमतरी। भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को जिले में बंद का मिला जुला असर रहा। एसटी एससी समाज से जुड़े कई समाजों ने शहर में घूम घूम के दुकानों को बंद कराया। हालाँकि दुकानदारों ने स्व स्फूर्त बंद भी किया। वहीं बंद को समाज से जुड़े शासकीय कर्मचारियों ने समर्थन दिया और आंदोलन में शामिल हुए।

वहीँ कोतवाली के पास आमसभा हुई, जिसमें समाज के नेताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Join us on:

Leave a Comment