रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलाधिपति संतोष चौबे और कुलपति डॉ. आर.पी. दुबे ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों विशेषकर साइंस एवं टेक्नालॉजी, जनजातीय और हिन्दी भाषा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने इन विषयों पर और ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अरविंद तिवारी उपस्थित थे।
राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व सांसदों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू और महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल रमेन डेका से विधायक राजेश मूणत ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने जैन समाज के प्रतिनिधि के रूप में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुखराज मूणत और विजय कांकरिया भी उपस्थित थे।




