BJP बालोद जिला इकाई के सदस्यता अभियान की शुरुआत कल से
धमतरी। भाजपा बालोद जिला इकाई के द्वारा कल बुधवार से सदस्यता अभियान का आगाज किया जाएगा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मौजूद रहेंगे। इसके साथ साथ कार्यक्रम में जिले के 9 मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, तीन सदस्य सदस्यता टोली, मंडल प्रभारी, जिला के पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी मौजूद होंगे।
सदस्यता अभियान को लेकर BJP जिलाध्यक्ष पवन साहू ने आश्वस्त कराया कि विगत 2019 एवं 2014 से भी अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में 200 से अधिक भाजपा की सदस्यता टोली के साथ पूरी की जाएगी।
सदस्यता मिस्ड कॉल, नमो ऐप और बार कोड के जरिए ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि हम सभी कार्यकर्ता विश्व के सबड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।




