भाजपा सिर्री मंडल का सदस्यता अभियान ग्राम मरौद एव जीजामगांव से शुभारंभ

कुरुद। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सदस्यता अभियान शुभारंभ के मुख्य आतिथि निरंजन सिन्हा भाजपा बस्तर सह प्रभारी, अध्यक्षता- भानु चन्द्राकर भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी, विशिष्ट अतिथियों मे पुस्पेन्द्र साहु भाजपा मंडल अध्यक्ष, गौरव भेसले सदस्यता अभियान मंडल संयोजक, झागेश्वर ध्रुव पूर्व मंडी अध्यक्ष, बुधारू राम साहु वरिष्ठ भाजपा नेता मरौद, बीसेलाल साहु वरिष्ठ भाजपा नेता चटौद, माखन चन्द्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता जामगांव, प्रीतम साहु वरिष्ठ भाजपा नेता जामगांव, सागर साहु आईटी सेल सिर्री मंडल प्रशिक्षण प्रमुख एवं भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं ग्राम प्रभारियों के करकमलों संपन्न हुआ !
अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा ने भाजपा के संविधान में लगातार सदस्यता अभियान जबसे पार्टी 1980 में गठित हुई है तब से लेकर आज तक परंपरा के बारे में अवगत कराया, अध्यक्षता कर रहे भानु चन्द्राकर ने बताया हमारी पार्टी विश्व की सबसे बडे पहली ऐसी पार्टी जिसमें कार्यकर्तागण चुनाव अभियान की तरह काम करके सबको कार्यकर्ता बनाते हैं और अपनी कड़ी मेहनत से पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक सफ़र कराने मे सबसे बड़ा योगदान देते है !
विशिष्ट अतिथि पुस्पेन्द्र साहु ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा हर बूथों में जो लक्ष्य मिला है उसे सिर्री मंडल में हमेशा की तरह अग्रणी रहकर सदस्यता अभियान को पुरा करना है, कार्यक्रम में दोनों जगह सागर साहु ने सदस्यता अभियान आन लाइन कैसे करना है उसका जानकारी दिये, अभियान का मरौद मे संचालन रामचंद देवांगन आभार बुधारूराम साहु ने किये उसी प्रकार जीजामगांव मे संचालन शुभम मानिकपुरी एवं आभार अरूण साहु ने किये !

Leave a Comment

Notifications