Mahasamund : वंदे भारत ट्रेन में पथराव, 5 आरोपियों को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद @ मनीष सरवैया। महासमुंद के बागबाहरा रेलवे स्टेशन के समीप वंदे भारत ट्रेन एवं पूरी – अहमदाबाद ट्रेन में पत्थर बाजी किया गया । पथराव करने वाले 5 आरोपी रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पत्थर बाजी से वंदे भारत के कोच C 2-10, C4-1, C9-78 के शीशे पर दरारे आ गई है।

रेलवे पुलिस ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर बाजी करने वाले बागबाहरा निवासी शिव कुमार बघेल, जीतु तांडी, लेखराज सोनवानी, अर्जुन यादव एवं देवेंद्र चंद्राकर को रेलवे एक्ट 1989 के तहत गिरफ्तार किया है। जिसे आज रायपुर कोर्ट ले जाया जाएगा। बता दे कि वंदे भारत ट्रेन को 16 सितंबर को PM नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया जहां इसकी जांच की गई।

Leave a Comment

Notifications