श्रम पंजीयन शिविर 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक

धमतरी। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीयन के लिए जिले में आगामी 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक श्रम पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने इसके लिए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को कुरूद के कोड़ापारा, 10 अक्टूबर को मगरलोड के मोहंदी, 14 अक्टूबर को धमतरी के जिला अस्पताल परिसर और 15 अक्टूबर को नगरी के मोदे में श्रम पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 16 अक्टूबर को कुरूद के मरौद, 17 अक्टूबर को मगरलोड के सेन्हाभाठा, 18 अक्टूबर को धमतरी के श्यामतराई स्थित कॉम्पलेक्स, 22 अक्टूबर को कुरूद के अछोटी, 23 अक्टूबर को मगरलोड के आमाचानी, 24 अक्टूबर को सिंधी धर्मशाला धमतरी, 25 अक्टूबर को नगरी के भोथली और 28 अक्टूबर को जनपद पंचायत धमतरी के बाजू स्थित भवन में श्रम पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को सुबह 10 बजे शिविर स्थल में पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Notifications