मां विंध्यवासिनी, दंतेश्वरी और शीतला मंदिर में हवन, शामिल हुए भक्त

धमतरी। नवरात्रि की अष्टमी पर गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न दुर्गा पंडालों में हवन हुआ। वहीं देवी मंदिरों में भी हवन किया जा रहा है। नगर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज सुबह हवन पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति दी गई।  इसके बाद पूर्णाहुति दी गई। इसी प्रकार दंतेश्वरी और शीतला मंदिर में भी हवन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरुवार शाम को मां अंगार मोती मंदिर में नवकुंड बनाकर मां दुर्गा के अलग अलग रूपों के लिए हवन किया गया। इसके बाद मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया।

Leave a Comment

Notifications