बठेना वार्ड में वन विभाग के कर्मचारी का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी के बठेना वार्ड में वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी चेतन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग में कार्यरत डेलीविजेस कर्मचारी भरत सिन्हा आज अपने काम से वापस घर लौटा। इसके बाद वह घर के बाहर टहल रहा था। तभी वार्डवासियों ने गाली गलौज की आवाज आने पर घर से बाहर निकलने पर भरत सिन्हा को लहूलुहान देखा। वार्डवासियों ने भरत सिन्हा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने भरत सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। रक्त दान एम्बुलेश से मृतक को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

Leave a Comment

Notifications