मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव 2025 के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पंकज शर्मा का आगमन महासमुंद कांग्रेस भवन में हुआ। पर्यवेक्षक का जोरदार आतिशबाजी, फुल माला,गांधी माला से कार्यकर्ताओं ने जोश ख़रोश के साथ स्वागत किया।
महासमुंद नगर पालिका पर्यवेक्षक पंकज शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए वार्ड बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया उन्होंने कहा पार्षद का चुनाव संबंधों का चुनाव है क्योंकि वार्ड में लगभग सभी का पारिवारिक संबंध होता है सभी एक दूसरे से वाकिफ होते हैं हर प्रत्याशी का काम करने का तरीका वार्ड के नागरिकों का देखा परखा होता है नागरिक ऐसा व्यक्ती को पार्षद के रूप में देखना चाहता है कि पार्षद, अध्यक्ष ऐसा हो जिससे आसानी से कार्य हो सके। इस कारण प्रत्येक पार्षद प्रत्याशी को वार्ड मतदाताओं से पारिवारिक संबंध बनाना चाहिए।
सभा के पश्चात पर्यवेक्षक पंकज शर्मा एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर एवं पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी का एक-एक प्रत्याशियों से चर्चा करके आवेदन लिया, जिसमें राशि महिलांग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, कृष्ण चंद्राकर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष,संजय शर्मा जिला महामंत्री,खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी,वरिष्ठ कांग्रेसी भरत ठाकुर अधिवक्ता,त्रिभुवन महिलांग पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष,विजय साव पूर्व जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद निखिलकांत साहू पूर्व सभापति,डॉ.तरुण साहू एवं पंकज साहू ने कुल 10 लोगों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किया।
पार्षद पद के प्रत्याशियों ने खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी को अपना आवेदन प्रस्तुत किए हैं जो कि लगभग 100 प्रत्याशी प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। उक्त सभी आवेदनों के चयन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष ने समिति बनाकर जांच करने का दिशा निर्देश दिये एवं पार्षद प्रत्याशी चयन के लिए समिति के द्वारा सर्वे करवाए जाने की बातें डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहीं।
विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अध्यक्ष वा पार्षदों प्रत्याशियों को खूब मेहनत करने का आव्हान किया एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कस लेने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने की। उक्त कार्यक्रम बैठक में श्री पंकज शर्मा नगर पालिका पर्यवेक्षक,डॉ. रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष, विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष, कृष्ण चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पालिका, दाऊलाल चंद्राकर,नरेंद दुबे,संजय शर्मा,मोहित ध्रुव, मनोजकांत साहू, त्रिभुवन महिलांग,हीरा बंजारे,प्रमोद चंद्राकर,सती साहू,अरुण चंद्राकर,नारायण नामदेव,सोमेश दवे,गौरव चंद्राकर,प्रदीप चंद्राकर,विजय साव,राजू साहू,डॉ.तरुण साहू,मिंदर चावला,राजेश नेताम, निखिलकांत साहू,बबलू हरपाल,भरत ठाकुर,अजय थवाईत,लता कैलाश चंद्राकर,राजेश नेताम,देवेश शर्मा,पिंकी बघेल,प्रीति साहू, नुकेश महंत, टोवा राम कन्नौजे, मो. मंसूर खान,राहुल अवाड़े,तबरेज खान, दशोदा ध्रुव,रवि ध्रुव,बादल बघेल,ईशा टंडन,माया पांडे,सोनम रामटेके,ममता चंद्राकर, कातिका पैकरा,भूमिका ध्रुव,लक्ष्मी सोनी,सलमान,देवनारायण ध्रुव,सूरज नायक,अब्दुल जावेद,निहार राव चकोले,जय पवार,गोविंद चंद्राकर, टोमन सिंग कागजी,प्रकाश अजमानी,मिंदर चावला,मोती साहू, लीलू साहू, अरिन चंद्राकर, पुष्पेंद चंद्राकर, उपस्थित रहे।