किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि जारी

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से एक और खुशखबरी आई है। प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि के रूप में 12 हजार करोड़ रुपए की एकमुश्त राशि जारी कर दी गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को चिरमिरी की एक सभा में की, जिससे राज्य के किसानों में उत्साह की लहर दौड़ गई। 27 लाख किसानों को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे तीन से चार दिन के भीतर किसानों के खातों में पैसा पहुंचने की उम्मीद है।

राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के तहत, धान खरीदी के अंतर की यह राशि किसानों को धान की बिक्री के लिए उचित मूल्य प्रदान करने के लिए दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों के प्रति समर्पित है और यह राशि राज्य के 27 लाख किसानों के खाते में जाएगी, जिससे उन्हें खेती-बाड़ी में मदद मिलेगी।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें