राजधानी रायपुर में 60 लाख की डकैती, जांच जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में 60 लाख की डकैती हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन डकैतों ने घर में घुसकर दो महिला को बंधक बनाकर 60 लाख नगदी लेकर भाग निकले। आरोपियों ने खुद को लाल सलाम गैंग का बताया है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर की है। नकाबपोश तीन लूटेरे घर के अंदर घुसे और पहले तो घर की दो महिलाओं को बंधक बनाया, फिर घर के एक व्यक्ति को भी रस्सी से बांधकर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की डकैती कर फरार हो गए।

Leave a Comment

Notifications