राजिम। राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला मैदान में गरियाबंद जिले के विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान के मॉडलों से लोगों को विज्ञान के धर्मगुण और सूत्र समझाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा भौतिक विषय के अंतर्गत कई मॉडलों द्वारा प्रायोगिक विषयों की जानकारी दी जा रही है। गणित विषय के लिए मॉडल बनाकर गणित और भौतिक के सूत्रों को समझाने के लिए चलित मॉडल बनाए गए हैं। इन मॉडलों के माध्यम से यदि बच्चों को स्कूलों में गणित और भौतिक जैसे विषयों पर समझाया जाए, तो बच्चों को गणित और भौतिक के सूत्रों को समझने में काफी आसानी होगी।
