राजिम कुंभ कल्प में लगा चैतन्य नौ देवियों की झांकी

SHARE:

राजिम। राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में कुलेश्वर मंदिर के पास संत समागम स्थल पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा शिव दर्शन आध्यात्मिक पंडाल में चैतन्य नौ देवियों की झांकी लगाई गई है। इन नौ देवियों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि राजिम कुंभ मेला में प्रतिवर्ष उनकी यह झांकी लगाई जाती है, जिसमें मां दुर्गा के स्वरूपों का साक्षात दर्शन हो रहा है। इस झांकी के माध्यम से वर्तमान समय में निराकार परमात्मा प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से सहज राजयोग की शिक्षा कैसे दे रहे हैं उसे चैतन्य रूप में दर्शाया गया है।

राजयोग के माध्यम से ये चैतन्य नौ देवियां शक्तियां ले कर अपने अपने कर्तव्य व नाम पुष्पित कर रही हैं। लाइट और साउंड के अद्भुत संयोजन से उनके आकर्षण में चार चांद लग जाते हैं। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा श्रद्धालुओं को चैतन्य देवियों का आध्यात्मिक महत्व शिव अवतरण के बारे में भी बताया जा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात तीन दिन का राजयोग शिविर भी कराया जा रहा है।

 

लोमश ऋषि आश्रम साधु संतों के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था

राजिम कुंभ मेला के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर समाने स्थित लोमश ऋषि आश्रम प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष लोमश ऋषि आश्रम सेवा संस्थान पर द्वारा राजिम कुंभ मेला आए हुए अतिथि एवं साधु संतों भोजन भंडारे कि व्यवस्था किया गया है जिसमें प्रतिदिन लगभग तीन सौ साधु संत भोजन ग्रहण कर रहे हैं। यह भोजन भंडारा महाशिवरात्रि तक चलेगा।।

संरक्षक अजय चंद्राकरकुरूद विधायक,अध्यक्ष श्याम साहू उपाध्यक्ष लालाराम साहू, सचिव ह्रदय राम साहू नवागांव ग्रामीण जन भोजन व्यवस्था लगे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें