भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, आतंकी ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक, जैश और लश्कर के ठिकाने तबाह

SHARE:

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के 16वें दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए इस हमले का जोरदार जवाब दे दिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

भारत के एक्शन को लेकर सूत्रों को कहना है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान अधिकृत तश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में 9 अलग-अलग स्थानों पर स्थित करीब एक दर्जन आतंकी ठिकानों पर हमला किया. यह लक्ष्य पाकिस्तान की सीमा से 100 किमी के अंदर तक थे।

सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.

Join us on:

Leave a Comment