राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया कमांडर ने की भेंट

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया के नव नियुक्त कमांडर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा (सेना मेडल) ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद विश्वनाथ भी उपस्थित थे।

राज्यपाल से उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के गतिविधियों की जानकारी दी।

राज्यपाल से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रेडक्रॉस की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। श्री डेका ने रेडक्रॉस की गतिविधियां बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करने कहा। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर के अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति नारायण, कोषाध्यक्ष पल्लवी पाण्डेय भी उपस्थित थी।

Leave a Comment

Notifications