Mahasamund : ग्राम रक्शा में भूमि विवाद को लेकर अशांति को लेकर शासन ने ली बैठक

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।  सराईपाली तहसील के ग्राम रक्शा में भूमि विवाद को लेकर उत्पन्न हो रही अशांति की संभावनाओं को देखते हुए आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम)  नम्रता चौबे ने ग्राम में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली ।
बैठक में  ग्रामवासियों की उपस्थिति में जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई और विवाद से संबंधित आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन भी प्रशासन द्वारा दिया गया।
ग्रामवासियों ने पंचनामा दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर प्रशासन को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए मौके पर ही बंदपत्र भी भरवाया गया।
 एसडीएम के साथ राजस्व विभाग की टीम एवं स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे ।

Join us on:

Leave a Comment