ग्राम पंचायत मालीडीह में नहर निर्माण से किसानों में खुशी की लहर, 400 से 500 एकड़ खेती को मिलेगा लाभ

SHARE:

मनीष सरवैया@ महासमुंद। महासमुंद से महज 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मालीडीह में हाल ही में नहर नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इस नहर के निर्माण से लगभग 400 से 500 एकड़ जमीन को सिंचाई की सुविधा मिल गई है, जिससे क्षेत्र के कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
वर्षों से बारिश पर निर्भर किसानों के लिए यह नहर किसी वरदान से कम नहीं है।
स्थानीय किसानों ने इस विकास कार्य के लिए कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों व गांव के अरुण चंद्राकार का आभार जताया किसानों ने दिल से धन्यवाद किया, जिनकी सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों से यह सपना साकार हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह दोनों जनप्रतिनिधि इस कार्य के लिए आगे न आते, तो यह योजना अभी भी कागजों में ही सिमटी रहती।
किसानों ने बताया कि पहले पानी की कमी के कारण खेती करना जोखिम भरा होता था, लेकिन अब नहर से नियमित सिंचाई संभव हो सकेगी। इससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी ।
इस योजना को पूरा करने में प्रशासन की तत्परता और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता ने अहम भूमिका निभाई है। मालीडीह ग्राम अब सिंचाई सुविधा से सुसज्जित होकर विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा चुका है। इस गांव की प्रमुख बात यह है कि यहां किसानों के पास बोर नहीं है महज सिंचाई के लिए नहर ही एक  संसाधन है इसके बनने से किसानों में बहुत ही खुशी है इस योजना का कार्य मनरेगा व 15 वित्त के भागीदारी व सहयोग से कार्य पूर्ण हुआ है वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि शेष बची हुई नहर का भी कार्य जल्द ही पुरा हो ऐसी उम्मीद है । जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा ।

Join us on:

Leave a Comment