
धमतरी…. जिला प्रशासन औ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 7.30 बजे शुरू होगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस साल स्वतंत्रता दौड़ स्थानीय गांधी चौक मैदान (सिटी कोतवाली) से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन से होते हुए गांधी चौक में समाप्त होगी।
दौड़ में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधियों आदि को उपस्थित होने की अपील की गई है।