तीन नए मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ की टीम साय में 14 खिलाड़ी, विभागों का भी बंटवारा

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया है। राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल रमेन डेका ने तीन विधायकों दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक खुशवंत गुरु और अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल को शपथ दिलाई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में अब 14 मंत्री हो गए हैं। एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के साथ अब 11 मंत्री टीम साय में होंगे।

छत्तीसगढ़ के तीन नए मंत्रियों को विभागों का भी बंटवारा हो गया है। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री होंगे। वहीं, गुरु खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री होंगे।

Join us on:

Leave a Comment