Mahasamund : राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अहमदाबाद के लिए दीपांशु पटले का चयन

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद…. महासमुंद – सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 सितंबर 2025  तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित किया गया है, इस प्रतियोगिता में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के छात्र दीपांशु पटले पिता संदीप पटले का चयन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से पांच छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें सत्यम वर्मा राजनांदगांव, दीपांशु पटले महासमुंद, मयंक श्रीवास्तव कोंडागांव, वरुण सोनी सरगुजा, प्रत्यूष ताम्रकार दुर्ग शामिल हैं। विदित हो कि विगत 3 वर्षों से दीपांशु पटले शतरंज की जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।
दीपांशु के नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूंटे, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, शिक्षक दशरथ राज यादव, खेल शिक्षक सोहनलाल, डॉ. एन के मंडपे, कमलकांत लोधी, पूनम पटले, संदीप पटले, सपना अंकुर मेश्राम, संगीता निलेश सोनपिपरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।

Join us on:

Leave a Comment