भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपये पार, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

बालोद। जिले के नाहंदा गांव में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपये अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। जब महिला तीज पर्व मनाने के लिए घर से बाहर गई थी, तब घटना उस समय हुई । अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। देवरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहंदा गांव की निवासी अमृत वैष्णव ने बताया कि उनके पास कोई संतान नहीं है। वे गांव-गांव जाकर भीख मांगती हैं और इस तरह अपनी आजीविका चलाती हैं। 29 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने आवास का एक हिस्सा गांव के जितेंद्र पटेल को 2 लाख 50 हजार रुपये में बेचा था। इसके अलावा, भीख से जुटाए 4 हजार रुपये भी उनके पास थे।

Join us on:

Leave a Comment