शत्रुहन सिंह साहू बने अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

SHARE:

धमतरी। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ  के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धमतरी जिले के समाजसेवी एवं जनहितैषी अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रभर में हर्ष की लहर है।

पत्र जारी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि श्री साहू अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे और संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment