बाइक अनियंत्रित होकर नाली में गिरी, दो की मौत

SHARE:

धमतरी। ग्राम छाती के पास नाली में गिरने से बाइक सवार दो लोगों की  मौत हो गई। मौके पर कुरूद पुलिस पहुंची, शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितवन ध्रुव  ग्राम रानीपरतेवा थाना छुरा जिला गरियाबंद और चोवा दास  नवागांव थाना अर्जुनी, बाइक क्रमांक CG04 PT 1760 में  कुरूद की ओर रहे थे। इसी दौरान छाती के आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी।  दोनों के गिर जाने के बाद सिर में चोट आई जिससे पानी के अंदर ही मौत हो गई। सूचना पर कुरूद पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment