धमतरी। धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने केरेगांव में गौवंश तस्करी के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वाहन एवं पशु जप्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना केरेगांव क्षेत्र में एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 05 AN 4324 में 01 नग भैंसा एवं 01 नग भैंसी को बिना चारा-पानी के अवैध रूप से कत्ल करने की नीयत से परिवहन किया जा रहा था। केरेगांव पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पूछताछ करने पर आरोपीगण पशुओं के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। तत्पश्चात गवाहों की मौजूदगी में गौवंश को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।
धमतरी पुलिस थाना प्रभारी केरेगांव द्वारा पशु तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 4, 6, 10 पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
नारायण साहू निवासी खरतुली थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)।
लोमश साहू निवासी परसतराई थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)।




