कुरुद…. कुरुद क्षेत्र में लगातार होनहार छात्र छात्राओं ने अपने मेहनत ,लगन व उचित मार्गदर्शन से उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।
नगर के प्रतिष्ठित व्यावसायी अजय देवांगन की सुपुत्री ने नीट परीक्षा में छत्तीसगढ़ में 14 वां रेंक हासिल कर एम बी बीएस के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा में स्थान प्राप्त किया। स्नेहा देवांगन की उपलब्धि पर कांग्रेसीयों ने सम्मान कर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज के छात्र, कल के भविष्य हैं,कुरुद क्षैत्र के होनहार छात्र छात्राओं पर हमें गर्व है।
इस अवसर पर राजकुमारी दीवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तारिणी नीलम चन्द्राकर, पार्षद उत्तम साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन,महिम शुक्ला, संतोष प्रजापति, रामनारायण यादव, पंकज जोशी, लेखराम साहू सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।




