दिल्ली। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। शनिवार को हुए चुनाव में राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।