परसठ्ठी में महिला कमांडो की टीम का गठन

SHARE:

कुरूद…. बीरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसठ्ठी में नशा मुक्ति अभियान को सशक्त बनाने हेतु 50 से अधिक महिला कमांडो की टीम का गठन किया गया। ग्राम के प्रथम नागरिक के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना अभियान” के तहत इस पहल को अंजाम दिया गया।ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

थाना प्रभारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और अपील की कि ग्रामीण अपने गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को देने की सलाह दी।इस दौरान महिला कमांडो ने शपथ ली कि वे गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगी और नशे के खिलाफ मजबूत मोर्चा खोलेंगी। समाज में जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराही जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें