कुरूद…. आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कुरूद के हृदय स्थल कारगिल चौक में धमतरी जिला एवं कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक के पास नाश्ते का ठेला लगाकर पकोड़े तलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा वर्ग और आम जनता एकत्रित हुई और उत्साह दिखाया।पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती राजकुमारी दीवान ने कहा कि आज के दिन युवा कांग्रेस ने मोदी जी तक संदेश पहुंचा दिया – “नौकरी चोर, गद्दी छोड़”
नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 11 साल के शासन में बेरोज़गारी ने विकराल रूप ले लिया है, जिसके चलते उनके जन्मदिन पर देशभर के युवा बेरोज़गार दिवस मना रहे हैं।जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि “स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया केवल जुमले साबित हुए, नौकरियां कहीं नज़र नहीं आ रही।
नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लाक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डुमेश साहू ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी जन्मदिन का केक तो खा रहे हैं, लेकिन देश के युवाओं की थाली अब भी खाली है।




