सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख के ईनामी महिला नक्सली ढेर

SHARE:

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पुलिस के जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है,
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी।
अभियान के दौरान डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख ईनामी मलांगीर एरिया कमेटी के महिला सदस्य बूस्की नुप्पों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। घटनास्थल से जवानों ने शव और हथियार बरामद किया है।

Join us on:

Leave a Comment